इंग्लैंड के पूर्व कप्तान रे इलिंगवर्थ का निधन, शोएब अख्तर की मां ने भी दुनिया को कहा अलविदा

By: RajeshM Sun, 26 Dec 2021 12:26:40

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान रे इलिंगवर्थ का निधन, शोएब अख्तर की मां ने भी दुनिया को कहा अलविदा

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान रे इलिंगवर्थ का शनिवार (25 दिसंबर) को निधन हो गया। वे 89 साल के थे। यॉर्कशायर काउंटी क्लब ने ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी दी। ऑफ स्पिन ऑलराउंडर इलिंगवर्थ ने साल 1951 में फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत की और 1983 में संन्यास लिया। तब वे 51 साल के थे। इलिंगवर्थ ने कुल 24134 रन बनाए और 2072 विकेट चटकाए। उन्होंने 6 बार एक सीजन में 1000 रन बनाने के साथ 100 विकेट लेने का कमाल किया। इलिंगवर्थ की कप्तानी में यॉर्कशायर ने तीन बार काउंटी चैंपियनशिप जीती। इलिंगवर्थ ने 61 टेस्ट खेले और 1836 रन बनाने के साथ 122 विकेट झटके। उन्होंने कमेंटेटर, कोच और अन्य भूमिकाओं का भी निर्वहन किया। नवंबर में उन्होंने बताया था कि वे इसोफैगल कैंसर का इलाज करवा रहे थे। उन्होंने साल की शुरुआत में पत्नी को खो दिया था।


ray illingworth,england,shoaib akhtar,akhtar mother,sports news in hindi ,रे इलिंगवर्थ, इंग्लैंड, हरफनमौला इलिंगवर्थ, शोएब अख्तर मां, शोएब अख्तर, हिन्दी में खेल समाचार

कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं शोएब अख्तर की मां

दाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की मां हमीदा अवान का शनिवार (25 दिसंबर) को इंतकाल हो गया। अख्तर ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। खेल जगत ने दुख जताने के साथ अख्तर को सांत्वना दी है। अख्तर ने ट्वीट किया कि मेरी मां, मेरी सबकुछ रहीं, वे हमें छोड़कर जन्नत चली गईं। अल्लाहताला की मर्जी है। जानकारी के अनुसार वे कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। उन्हें हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।

आपको बता दें कि अख्तर को रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से भी जाना जाता है। अख्तर ने 161 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सबसे तेज गेंद डाली थी। 46 साल के अख्तर ने 46 टेस्ट में 178, 163 वनडे में 247 और 15 टी20 में 19 विकेट झटके। अख्तर ने 2011 वनडे विश्व कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

ये भी पढ़े :

# Omicron को लेकर IIT कानपुर प्रोफेसर की चेतावनी - पीक बनेगा तो एक साथ 2 लाख कोविड बेड की जरूरत होगी

# Ind Vs. SA : सीरीज में कई रिकॉर्ड दांव पर, अश्विन के पास नं.2 बनने का मौका, कोहली के निशाने पर ये कीर्तिमान

# चेतावनी! कम इम्यूनिटी वालों के लिए घातक साबित हो सकता हैं ओमिक्रॉन: समीरन पांडा, पेंडेमिक साइंस एक्सपर्ट, ICMR

# मलाइका अरोड़ा ने अपनी मां के घर पर सेलिब्रेट किया क्रिसमस, अर्जुन कपूर भी हुए शामिल

# विक्की-कैटरिना ने शादी के बाद सेलिब्रेट किया पहला क्रिसमस, फैन्स के साथ शेयर की तस्वीर

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए क्रिकेट और खेल से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com